A place for original Hindi shayari sad shayari romantic shayari hindi kavita and pahari kavita of milap singh
मेहनत तो कर्म है तेरा
फिर किसलिए परेशान हो।
नीरस - सा लगेगा जहान
मंजिल अगर आसान हो।
कुछ तो सिखा के जाएंगी
यह रुकावटें भी राह की।
प्रयास एक ओर जारी रहे
जब तक जिस्म में जान हो।
.......मिलाप सिंह भरमौरी।