मुस्कुरा लेते हैं दर्द में
गम से धौखा कर लेते हैं।
छोड कर झगडा कोशिसों से
किस्मत से समझौता कर लेते हैं।
...... मिलाप सिंह भरमौरी
A place for original Hindi shayari sad shayari romantic shayari hindi kavita and pahari kavita of milap singh
मुस्कुरा लेते हैं दर्द में
गम से धौखा कर लेते हैं।
छोड कर झगडा कोशिसों से
किस्मत से समझौता कर लेते हैं।
...... मिलाप सिंह भरमौरी
जिनको नहीं कुछ करना आता।
उनको है बस जलना आता।
जो लोग अपने काम में व्यस्त हैं।
वही तो इस दुनिया में मस्त हैं ।
...... मिलाप सिंह भरमौरी
किस तरफ हैें निशाने हमने देखे है।
मत झूठ बोल हमनें भी आईने देखे हैं।
जो कहतेेे हैं बहुत शरीफ खुद को यहां,
उनके भी बहुत हमने कारनामें देखे हैं।
....... मिलाप सिंह भरमौरी
बेशक घूंघट में रहती है हमेशा,
फिर भी पतित चरित्र पर शक करते हैं ।
ई वी एम दे रही है जो आज सबके सामने,
उसे अग्नि परिक्षा ही तो कहते हैं।
........ मिलाप सिंह भरमौरी
जब भी तिरंगा नजर आता है,
मन उमंग से भर जाता है।।
हाथ उठ जाता है सलामी के लिए,
और सीना गर्व से तन जाता है।।
.......... मिलाप सिंह भरमौरी
।। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
इश्क के आगे हर रंग फीका लगता है।
हारकर भी सब कुछ जीता सा लगता है।
कुछ फर्क नहीं पडता अब तेरे दिए हुए जख्मों से,,
तेरा दिया दर्द भी अब मीठा सा लगता है।
............ मिलाप सिंह भरमौरी
बिन कटारी से भी किस्से खत्म होते हैं ।
भर न पाएं कभी जो ऐसे जख्म होते है ।
मत ढूँढो तुम हथियार मेरी चोट का यारो।
दुनिया में कुछ नजरों से भी कत्ल होते हैं ।
------- मिलाप सिंह भरमौरी