milap singh

milap singh

Tuesday, 6 January 2015

Mna lena


मना लेना हमें तुम
कभी भी रूठने मत देना

थामा है हाथ मेरा जो
कभी भी छूटने मत देना

कि जान से ज्यादा यकीन
करते हैं हम तुम पर

तुम भी यह भरोसा
हमारा कभी टूटने मत देना

----- मिलाप सिंह भरमौरी

Monday, 5 January 2015

Nase me


ऐसा भी कुछ नहीं है नशे में
कि इसके बगैर जी न सकें

खुद बखुद छूट जाएगी लत
अगर थोडी सी कोशिश करें

थोडा सा अपना मन बनाएं
थोडा सा नशेडियों से दूर रहें

----- मिलाप सिंह भरमौरी

Sunday, 4 January 2015

Sittam tere


जायज हैं सब सितम तेरे
अब चाहे जान भी ले ले

उफ न करूंगा जरा भी मैं
कि की है मौहब्बत तुझसे मैंने

उस प्यार में मजा ही क्या
कि हिज्र का पता न चले

जन्नत का एहसास होता है
गर मुद्दत के बाद महबूब मिले

------- मिलाप सिंह भरमौरी

Saturday, 3 January 2015

Pyar jatane ke liye


तुम यह न समझ लेना कि
दिलों के बीच में दूरी है

सिद्धांतवादी इंसान हूँ
मेरी भी कुछ मजबूरी है

यह सोच कर मैंने बदल दिया
गिफ्ट लाने का विचार तुम्हें

क्या प्यार जताने के लिए
रिश्वत देना जरूरी है

Friday, 2 January 2015

Tatrakshak


तेरे नाम से सीना तन जाता है
और गर्व से उठ जाता है मस्तक
तारीफ के काबिल हैं अपने सैनिक
तारीफ के काबिल हैं अपने तटरक्षक

   ------ मिलाप सिंह भरमौरी

Gumsum bhi


कभी अपनी ही
धुन में रहता है
कभी गुमसुम भी यह रहता है
चाहे जो भी हो
इस दिल का आलम
हरपल तुझमें ही यह रहता है

---- मिलाप सिंह भरमौरी

Thursday, 1 January 2015

Tu hoti jindgi me


चांदनी रात में
छत पर बैठ के
डूबा हूँ मैं इस सोच में
काश!  तू होती जिंदगी में
तो कितना अलग होता यह पल
वो गुजरा हुआ कल
और ये आने वाला कल
बहुत खुशियां होती जिंदगी में
अगर तू सचमुच होती जिंदगी में

----- मिलाप सिंह भरमौरी