milap singh

milap singh
Showing posts with label love shayari. Show all posts
Showing posts with label love shayari. Show all posts

Wednesday, 20 December 2017

मौहाबत तो जताते हो

मौहाबत तो जताते हो निभाकर भी दिखाना।
हँसने न पाए कभी उस पर यह जमाना।

इक शाख हिलाने से सब पत्ते हिल जाते हैं
पर ढूंड न पाओगे हवाओं का ठिकाना।

कोई बदलाब नहीं आया पहले सा जमाना है
बस बाहर से नया लगता पर अंदर है पुराना।

हर गली मोहल्ले में फिर बातें उड जाती हैं
दोस्त आसान नहीं होता उन बातों को बैठाना।

               .......... मिलाप सिंह भरमौरी

Sunday, 18 January 2015

Dil me pyar

दिल में प्यार हो
यही काफी नहीं है जमाने में

थोडी सी चापलूसी भी
जरूरी है जताने में

बेरुखी से तो माँ बाप भी
रूठ जाते हैं

दिल में प्यार हो तो
मत करो अलगर्जी बताने में

----मिलाप सिंह भरमौरी

Tuesday, 6 January 2015

Mna lena


मना लेना हमें तुम
कभी भी रूठने मत देना

थामा है हाथ मेरा जो
कभी भी छूटने मत देना

कि जान से ज्यादा यकीन
करते हैं हम तुम पर

तुम भी यह भरोसा
हमारा कभी टूटने मत देना

----- मिलाप सिंह भरमौरी

Saturday, 8 November 2014

Tujhe dekh lu


तुझको देख लूँ तो
दिन अच्छा गुजरता है

वरना हर पल मन
किसी उलझन में रहता है

काश! मिल जाओ तुम
मुझे सदा के लिए

कभी कभी तन्हाई में
मुझसे मेरा दिल कहता है

----- मिलाप सिंह भरमौरी

Wednesday, 5 November 2014

Sochte huye


सोचते हुए निकल जाती है रात
कि कल तुमसे बात करूंगा

तुम कबूल कर लोगी मोहब्बत
अगर इस तरह शुरुआत करूंगा

पर रोज दिन गुजर जाता है
और मैं कुछ कह नहीं पाता हूँ

कभी तुम खुद ही समझ जाओ न
आखिर कब तक बिन आग जलूंगा

----- मिलाप सिंह भरमौरी

Wednesday, 22 October 2014

Meri aankhon

मेरी आँखों में तेरा चेहरा है
और जुवान पर हैं तेरी बातें

मेरे दिल में तेरी धडकन है
और मेरे मन में हैं तेरी यादें

अब तुमसे बिछुड कर कैसे रहूं
खुद को मुकम्मल कैसे कहूं

तू रूह में आकर बस गई है
अब तेरे नाम से चलती हैं सांसे

----- मिलाप सिंह भरमौरी

Sunday, 19 October 2014

अपनी मोहब्बत


अपनी मोहब्बत कुछ भी नहीं
उनकी बेबफाई कुछ भी नहीं

किस्मत की लकीरें मत बदलो
किस्मत से ज्यादा कुछ भी नहीं

मेरे आंसुओं का सबब न पूछो
कुछ तारे टूटे हैं कुछ भी नहीं

------ मिलाप सिंह भरमौरी

Monday, 29 September 2014

दिल करता है

जब किसी से
बातें करने को दिल करता है

जब किसी से
हरपल मिलने को दिल करता है

बहुत सुहाना रिश्ता
होता है दिल का वो

जिसमें हर पल किसी के
खावों में रहने को दिल करता है

----- मिलाप सिंह भरमौरी