milap singh

milap singh

Sunday, 28 May 2023

पल पल

पल- पल  में    जो  डंसता  है।
वो  मन की  एक  अवस्था है।

जो समझ गया इस नुक्ते को
वह  सदा  खुशी  में रहता है।

अनजानेपन का लिहाफ उतारो
समझ  में  संयम  रहता  है।

सीखना है तो ईलम को सीखो 
सिर्फ ईर्षा से क्या बनता है ।

दौलत शोहरत क्या कर लेगी
जब भीतर आग सा जलता है।

   ....... मिलाप सिंह भरमौरी 




Sunday, 7 May 2023

शब्द


शब्द

शब्दों से  प्यार  करो।
शब्दों का सत्कार करो।

शब्द बनाए बिगड़े काम
शब्द बिगाड़े बनते काम
शब्दों की पहचान करो।

शब्द  दिलाते  मीठी  याद
शब्द  दिलाते  तीखी याद
शब्दों की न तीखी धार करो।

शब्द दिलाए तख्तोताज
शब्द छुड़ाए चलता राज
शब्दों से न बैर करो।

.......मिलाप सिंह भरमौरी।

Thursday, 20 April 2023

इंतजार


छोटी छोटी बातों पर भी
हो जाते हैं आग बबूले।

इस अमृत तुल्य जिह्वा से
फैंकते फिरते तीखी सूलें।

इंतजार को गाली देते
खुद को ही बस सच्चा कहते।

भाई अपनी भी तो हो सकती हैं 
पर गलती खुद की कौन कबूले।

.....मिलाप सिंह भरमौरी।

Sunday, 29 May 2022

पता ठिकाना

पूछ रहा है पता ठिकाना
जरूर मुसाफिर बन जायेगा।

चलते चलते दुनिया की
सब रस्मों से बाकिफ बन जायेगा।

खुशियां रहती किस नगरी में
और कांटे चुभते हैं कहां कहां।

मीठी बातों में छुपी हकीकत भी
धीरे धीरे समझ जायेगा।

......मिलाप सिंह भरमौरी

Wednesday, 9 June 2021

बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन

थोड़ी नहीं बहुत गमगीन हूं।
मैं सरकारी दफ्तर में लगी
बायोमेट्रिक अटेंडेस मशीन हूं।

करोड़ों खर्च करके मुझे लगवाया जाता है
लेकिन फिर कुछ महीनों बाद 
मुझे कबाड़ बनाया जाता है।

थोड़ी नहीं बहुत गमगीन हूं।
हां मैं बायोमेट्रिक अटेंडेस मशीन हूं।

प्राइवेट दफ्तरों में
अनपढ़ लोग भी मुझे आराम से चलाते हैं
पर सरकारी लोग पता नहीं क्यों
बहाने बनाते हैं।

पता नहीं मुझमें कमी है
या यह सारा सिस्टम ही ठग है
या फिर इन सरकारी बाबुओं की 
चमड़ी का पैटर्न ही अलग है।

यूं तो हर पल हर कोई 
मुझे टच करने से डरता है।
पर क्या यह सच बात है कि
मुझे दूर से देखने से भी कोरोना हो सकता है।

मैं कारगर मशीन हूं और
एकमात्र विकल्प हूं भविष्य का भारी
बस अब तय आपको करना है
मुझे प्रयोग आप करेंगे या प्राइवेट कर्मचारी।

    ..... मिलाप सिंह भरमौरी

Tuesday, 23 March 2021

मौन

जीवन का पथ
सरल बहुत है
यह बिन घोड़ों से
चलता रथ है
फिर इसे जटिल बना देता है कौन?

धरती पर उपजे
जी लेते हैं सब
प्यासे पानी पी लेते हैं सब
सांस लेना भला कौन सिखाता
चलने के लिए बच्चा
खुद पैर उठता
फिर पथ को जटिल बना देता है कौन?

सुख दुख क्या है
सिर्फ मन की अवस्था
हर कोई उसे भीतर रखता
सोचने के बस कोण अलग हैं
समस्याओं से लडने के अपने ढंग हैं
स्थिति सबकी इक जैसी है
बस कोई बकता है कोई रहता मौन।

......मिलाप सिंह भरमौरी।


P

Monday, 22 March 2021

प्रयास

स्वाद खाने में नहीं
भूख में होता है
वरना सब होने के बाद भी
कोई क्यों रोता है।

वो नींद नींद नहीं होती
जिसके लिए लेनी पड़े गोली
सकून मेहनत से मिलता है
जब बीज बोया हुआ
फूल बन खिलता है।

सहज मिला कुछ भी
कदर खो देता है
प्रयास से पाया
तुच्छ भी सोना होता है।

....मिलाप सिंह भरमौरी।