भूल कर सब मसले पलभर
आओ आज अमीर बन जाते हैं।
अगर वजह नहीं है कोई भी तो
चलो बेवजह ही मुस्कुराते हैं।
...... मिलाप सिंह भरमौरी
A place for original Hindi shayari sad shayari romantic shayari hindi kavita and pahari kavita of milap singh
भूल कर सब मसले पलभर
आओ आज अमीर बन जाते हैं।
अगर वजह नहीं है कोई भी तो
चलो बेवजह ही मुस्कुराते हैं।
...... मिलाप सिंह भरमौरी
जब भी उसने नजर उठाई
दिल को जैसे राहत आई।
उसके बस मुस्कुरा देने से
हमने लाखों खुशियां पाई।
उसके इधर से आने से
गली गली में बहारें आईं।
उसके होंठ हिले तो पाया
हवा ने सुंदर सरगम गाई।
--- मिलाप सिंह भरमौरी
इस तरह चाहोगे आप हमें
कभी सोचा न था हमने यह खाव में
बस मिलती रहे यूंही आप की चाहत
बस चलता रहे यूंही अपना समय
---- मिलाप सिंह भरमौरी
उसकी हर बात जुदा है
जैसे वो कोई इबादत की दुआ है।
हर तरफ से ही खूबसूरत है वो
यूंही नहीं उसने मेरे दिल को छुआ है।
------ मिलाप सिंह भरमौरी
है अपने सी.एम.से एक सवाल
आखिर कैसे ये हो रहा कमाल।
बिजली बनाए हिमाचल वाले
और मुफ्त में बांटे केजरीवाल।।
---- मिलाप सिंह भरमौरी
यह जो हुस्न जवानी है
यह बहता हुआ पानी है
आज दौर है खुशियों का
कल वक्त तूफानी है
इस वक्त के पहिए से
सबको ही गुजरना है
यही सबकी हकीकत है
यही सबकी कहानी है
---- मिलाप सिंह भरमौरी
मिट्टी के इस जिस्म पे , क्यों करता खर्चा लाख में
मिल जाना तो तय ही है , आखिर इसका खाक में
सर्दी का है मौसम , क्यों देता दुख तू खुद को वंदे
जी भर के नहा लेना बेशक , आने वाली बरसात में
--------- मिलाप सिंह भरमौरी
हर पल तन्हा रहना ठीक नहीं है
जरा लोगों से भी कुछ मिला करो
क्यों मुरझाए मुरझाए रहते हो
कभी फूल बन कर भी खिला करो
गर तारीफ किसी की मुमकिन नहीं
तो अगल बगल में तुम गिला करो
पर ये तेरा तन्हा रहना ठीक नहीं है
जरा लोगों से कुछ मिला करो
------ मिलाप सिंह भरमौरी