milap singh

milap singh

Sunday, 14 April 2019

हक़ीक़त

जिनसे मोहब्बत होती है

शिकवे भी उनसे होते हैं।

वरना गैरों से दुनिया में

भला कौन शिकायत करता है।

तुमको भी पता है 

इस दिल की हकीकत।

यह दिल तुमसे अब भी

कितनी मोहब्बत करता है।

....... मिलाप सिंह भरमौरी 



Saturday, 30 March 2019

Teri yadon ke pal

रंग - बिरंगे इस धरती पर

फूल प्यारे सजते हैं।

काले- काले बादल जब

पानी बन के बरसते हैं।

आँखे मन करते हैं आँसू

पर फिर भी ठंडक मिलती है।

सच तेरी यादों के  पल मुझको

वो अब भी प्यारे लगते हैं।

....... मिलाप सिंह भरमौरी


Thursday, 21 March 2019

होली शायरी

पल भर ही सही लेकिन 

वाह! क्या समा बन आया था।

दिल के हर कोने में जैसे 

खुशियों का रंग छाया था।

जी करता है कि 

जिंदगी भर न छूटने दूँ उसको।

अपने हाथों से मेरे गालों पर 

कल तुमने जो रंग लगाया था।

..... मिलाप सिंह भरमौरी



Saturday, 16 March 2019

प्रयास

मेहनत तो कर्म है तेरा

फिर किसलिए परेशान हो।

नीरस - सा लगेगा जहान

मंजिल अगर आसान हो।

कुछ तो सिखा के जाएंगी

यह रुकावटें भी राह की।

प्रयास एक ओर जारी रहे

जब तक जिस्म में जान हो।

.......मिलाप सिंह भरमौरी।

Tuesday, 23 October 2018

कमी

बस कमी सी तेरी खलती है।

पर शामें अब भी ढलती हैं।

तुम होते तो शायद ओर अच्छा होता

खैर!  दुनिया तो अब भी चलती है।


....... मिलाप सिंह भरमौरी

Thursday, 18 October 2018

Happy dushehra



अपने जीवन के इस  विस्तृत मैदान में।

अवगुणों के आलंवन से खड़े हो चुके शैतान में।

आज सतगुणों के अस्त्र से प्रहार करते हैं।

रूह तक जम चुकी कालिख का संहार करते है।

..... Milap Singh bharmouri

Sunday, 14 October 2018

बिना स्टैंड की साईकिल


चलने से टिकती है
और रुकने से गिर जाती है।
यह जिंदगी बिना स्टैंड की साईकिल है।

बिना स्टैंड की साइकिल
🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲

चलती है तो टिकती है।
रुकती है तो गिर जाती है।
ओर कुछ नहीं है यह जिंदगी
सिर्फ बिना स्टैंड की साइकिल है।

....... मिलाप सिंह भरमौरी