milap singh

milap singh
Showing posts with label hindi kavita. Show all posts
Showing posts with label hindi kavita. Show all posts

Thursday, 17 July 2014

Barish

Hindi shayari
@ @ @ @ @ @ @

जब  भी  धरती  प्यास  से तडफती है
तो  आसमान  में  बिजली  गरजती  है
फिर  पसीज जाता  है बादल का  दिल
और छम  छम  के  बारिश  बरसती  है

Jab bhi dharti pyas  se tadfti hai
To  aasman  me bijali  garjti  hai
Fir  paseej  jata hai  badal ka  dil
Or cham cham k baris barsti hai

    ----- milap singh bharmouri

Tuesday, 15 July 2014

Har bulandi


यह  दुनिया  तो  बडी  खूबसूरत  है
फिर  किस  लिए  उदास  हो  तुम

कुछ  नहीं  कर  पाएगा  अंधेरा
तुम्हें  पता  नहीं  चिराग  हो  तुम

खुद  कदम  चूमेगी  मंजिल  तेरी
बस  कदम  उठाने  की  ही है  देरी

हर  बुलंदी  जिसके  नीचे  होगी
वो  खूबसूरत  हसीन  ताज  हो  तुम

---------- मिलाप सिंह भरमौरी

Friday, 11 July 2014

Jidd jyada nhi

जिद्द  हद  में  ही  अच्छी  है
इसे  बेहद किया  नहीं  करते

थोडी  की  कोई  बात नहीं
ज्यादा  मगर  पिया  नहीं  करते

परवाह  करनी  पडती  है  कुछ
जमाने  वालों   की  भी  दोस्त

बस  अपने  ही  असूलो  पर
हमेशा   जिया   नहीं  करते

------- milap singh bharmouri

Wednesday, 9 July 2014

Bantbara


बस  इक  सत्ता  की  चाह  में
उसने मुल्ख  का
करवा  दिया  था  बंटवारा

वरना  वो  भी  तो  कहता  था
सारे  जहाँ  से  अच्छा
हिन्दोसितां  हमारा

      ------ मिलाप सिंह भरमौरी

Monday, 30 June 2014

Nashe ki lat

नशे की लत
--------------

जितने भी फंसे इस नशे की लत में
वो तन मन धन सब खो बैठे

कुछ ने मांगी भीख यहां पर
कुछ जुर्म की दुनिया के हो बैठे

कुछ अकेले के अकेले रह गए
सब रिश्ते नातों से हाथ धो बैठे

कुछ खुदकुशी भी यहां करते देखे
कुछ दुर्घटना में मौत की नींद सो बैठे

कुछ एनकाउंटर में मारे गए और
कुछ सलाखों के पीछे के हो बैठे

जितने भी फंसे इस नशे की लत में
वो तन मन धन सब खो बैठे

----------- मिलाप सिंह भरमौरी

                 

Monday, 23 June 2014

Bhart desh mahan

भारत ने ही तो बांटा है
सब दुनिया को ज्ञान    

यूंही नहीं कहते इसे सब
भारत देश महान

जब छंद में लिख रहे थे हम
वो साहित्य से थे अंजान

हमारे वेद अनूठे हैं
है अनमोल बहुत ही पुराण

दर्शन की तो बात ही क्या
था उत्कृष्ठ बडा ही विज्ञान    
   
मिलजुल कर रहना इक दूजे से    
है पुरातन हमारी पहचान

वरना देख लो दूजे देशों को
ले रहे हम मजहब के प्राण

----- मिलाप सिंह भरमौरी

Tuesday, 20 May 2014

Dard dil ke mere

Hindi shayari           
@ @ @ @ @ @

दर्द दिल के मेरे
जब से कम हो गए

दुनिया की भीड में
फिर से गुम हो गए

पहले खुद को जर्रा
समझता था मैं

दिन क्या बदले फिर से
हम हो गए
                                               
--- मिलाप सिंह भरमौरी             

Sunday, 16 March 2014

शायरी की लत

Hindi shayari
##########

इस शायरी की लत ने
क्या -क्या दिखाया हमको

अच्छे खासे दोस्त थे
सबसे दूर करया हमको

फिर दिल की बेकसी में
इक लडकी को सुना बैठे शेर

दोस्तो अपनी भाईयों से उसने
बुरी तरह पिटवाया हमको

~ milap singh bharmouri~

Friday, 14 March 2014

फूल खिलते है

Hindi shayari
###########

फूल खिलते है तो
तितलिया भी आ जाती है!

महकते उपवन को
ओर महका जाती है!!

बेशक ये बहार
रहती नहीं सदा के लिए!

फिर भी कुछ तो
मन को बहला जाती है!!

~ milap singh bharmouri ~

Monday, 10 March 2014

गऊ है पालक

गऊ है पालक

गऊ है तारक

गऊ पूज्य माता है

गऊ को पूजे

स्वर्ग मिले

गऊ दर्शन से

दिन शुभ हो जाता है....!

~ milap singh bharmouri ~

गऊ माता

Hindi shayari
###########

यह इस लौकिक संसार में मेरे

बच्चो के पेट को भरती है......!

और गऊ माता की पँूछ पकडकर ही

भव -सागर से नैया तरती है!

~ milap singh bharmouri ~

Sunday, 9 March 2014

चाराण

Hindi shayari
##########

कहां चराऐं गाय बछिया

कब्जे में ले लिए सब चाराण!

गऊ का चुरा के सुख करेगा

कितना है नादान इन्सान ....!

~ milap singh bharmouri~

Thursday, 6 March 2014

रुस्वा हुए थे

Hindi shayari
###########

रुसवा हुए थे हम

कल जिन गलियों में ..!

दामन मेरा भर दिया

उन्ही ने आज कलियों से!!...

~ milap singh bharmouri ~

Thursday, 27 February 2014

मौहाबत में

Hindi shayari
@@@@@@@@

कर दिया  गम के  करीब
मौहाबत ने  मुझे !

के  हुई लहद नसीब
मौहाबत में  मुझे !!

वो  पेश आई मुझसे
इतनी बेरहमी  से !

जो कहती  थी  सबसे अजीज
मौहाबत में   मुझे !!

~ milap singh bharmouri ~

Friday, 14 February 2014

Velentine day

वेलेनटाइन डे
#########

पश्िचम के रंग में रंग के
युवा बेशक आज
कभी kiss डे कभी रोज डे
कभी  वेलेनटाइन डे मना रहा है
पर याद रखना बात हमेशा
इसी ओर से
एक दिसम्बर को
विश्व एडस डे भी आ रहा है

~ milap singh bharmouri ~

Friday, 12 April 2013

मुर्दों का ओपरेशन



काश!  ऐसा कोई 
करिश्मा हो जाये 
यह सारे बेरहम मंहगे होस्पिटल
 सरकारी हो जाए
सब को मिले अच्छी सुबिधा 
सबका जीवन आसान हो जाए 

यह चमचमाती बिल्डिंगे नही 
मानवता पर धव्वा है 
यह कोई समाज सेवा नही 
सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने का धंदा है 

यह अच्छे-अच्छो की
 तिजोरी को तंग कर देते है
डिलीवरी के नोर्मल केस की भी
 सर्जरी कर देते है
घिनौनापन यहाँ तक पहुंच चूका है अब तो
पैसो के लिए 
मुर्दों का भी ओपरेशन कर देते है 


काश!  ऐसा कोई 
करिश्मा हो जाये 
यह सारे बेरहम मंहगे होस्पिटल
 सरकारी हो जाए
सब को मिले अच्छी सुबिधा 
सबका जीवन आसान हो जाए 




           ....milap singh bharmouri