milap singh

milap singh

Thursday 24 September 2020

अनजान

यूं तो हर बात तेरी
हम समझ जाते हैं।

कब करते हैं इशारा आंखो से
कब चेहरा बनाते हैं।

बस मिलता रहे सकून तुम्हें
तेरी होशियारी का।

इसलिए खुद को हम
अनजान - सा दिखाते हैं।

...... मिलाप सिंह भरमौरी